Showing posts with label डार्विन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि पीयूष पण्डित. Show all posts
Showing posts with label डार्विन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि पीयूष पण्डित. Show all posts

Sunday, 19 April 2020

वैज्ञानिकों में चार्ल्स डार्विन बचपन से मेरे पसंदीदा वैज्ञानिकों में से एक थे उनके द्वारा लिखी गई पुस्तक द ओरिजिन ऑफ स्पीशीज बेहद ही उपयोगी: पीयूष पण्डित

चार्ल्स डार्विन का जन्म 12 फरवरी 1809 को इंग्लैंड के शोर्पशायर श्रेव्स्बुरी में हुआ था। उनके पिता रोबर्ट डार्विन चिकित्सक थे। उनका परिवार खुले विचारों वाला था। 

बचपन से ही चार्ल्स डार्विन प्रकृति और पशु-पक्षियों के व्यवहार के अवलोकन, बीटल्स की दुर्लभ प्रजातियां खोजने, फूल-पत्तियों के नमूने इकट्ठा करने में अपना समय गुजारा करते थे। उनका मन स्कूल में पढ़ाई जाने वाली ग्रीक, लैटिन एवं बीजगणित में नहीं लगता था। पिता रोबर्ट डार्विन बेटे चार्ल्स डार्विन को भी अपनी ही तरह चिकित्सा के क्षेत्र में भेजना चाहते थे, इसके लिए उन्होंने चार्ल्स का दाखिला मेडिकल में कराया किन्तु वहां भी चार्ल्स डार्विन का मन नहीं लगा और उन्होंने बीच में ही मेडिकल की पढ़ाई छोड़ दी। वनस्पति शास्त्र में चार्ल्स  डार्विन की रूचि को देखते हुए बाद में उनका दाखिला कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में कराया गया जहां से 1831 में चार्ल्स डार्विन ने डिग्री प्राप्त की 

स्वर्ण भारत परिवार आज यानी 19 अप्रैल को डार्विन की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि देता है