Wednesday 19 August 2020

मानव सिर्फ मानव के लिए जिये यही मानवता नही, मानवता जगत कल्याण में है जहां प्रकृति, पशु ,पक्षी भी सुखी रहें : दंडी स्वामी हँसआश्रम



स्वर्ण भारत परिवार के संरक्षक पूज्य गुरु दंडी स्वामी हँसआश्रम जी ने आज स्वर्ण भारत परिवार सहित अन्य सामाजिक लोगो को संबोधित करते हुए कहा हम हर साल 19 अगस्त को विश्व मानवतावादी दिवस के रूप में मनाते हैं । 

यह दिन उन लोगों की याद में मनाया जाता है, जो रियल लाइफ हीरो (#reallifeheroes) होते हैं, यानी ऐसे लोग जो कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी लोगों की मदद करने में अपना जीवन व्यतीत करते हैं। विश्व स्तर पर मानवता या मानवीय उद्देश्यों के कारण दूसरों की मदद के लिए अपनी जान भी गंवा देने को तैयार रहते हैं।इस मौके पर  स्वर्ण भारत परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी  अन्य देशों के अपने एम्बेसडर को संबोधित कर रहे है जिसमे ट्रस्ट के हज़ारों लोग भाग ले रहे हैं ।सभी पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया जा रहा है । 

इस साल हम 11वां विश्व मानवतावादी दिवस (World Humanitarian Day 2020) मना रहे हैं और ऐसे समय में जब दुनिया कोरोनावायरस महामारी से लड़ रही है, हमारे मानवतावादी (Humanitarians) अभी भी इन कठिन समय के दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं। 63 देशों में संकट में फंसे लोगों की मदद के लिए अभूतपूर्व बाधाएं पार करके मानवीय कार्यकर्ता आगे आ रहे हैं और साथ दे रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया से रोशनी लाल जी ने क्या है विश्व मानवतावादी दिवस  का इतिहास / महत्व (What is the History of World Humanitarian Day),  19 अगस्त को ही क्यों मनाया जाता है विश्व मानवतावादी दिवस ? इन प्रश्नों का जवाब देते हुए कहा विश्व मानवता दिवस पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा मनाया गया, इसके लिए वर्ष 2008 में  A/46/L.49 प्रस्ताव पारित किया गया था। इस प्रस्ताव को स्वीडन ने प्रायोजित किया था। दरअसल, आज से 17 साल पहले इराक की राजधानी बगदाद में आज के दिन यानी 19 अगस्त, 2003 को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पर हमला किया गया था। इस हमले में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के 22 सहकर्मी मारे गए थे, जिनमें इराक में UNO महासचिव के विशेष प्रतिनिधि सर्जियो विएरा डी मेलो की भी बम विस्फोट के कारण मृत्यु हो गयी। इसके बाद से  19 अगस्त को विश्व मानवता दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया।  

स्वर्ण भारत की प्रदेश अध्यक्ष अजिता सिंह व सीमा मिश्र ने हम इस साल कैसे celebrate करने जा रहे हैं? (How we are going to celebrate this year?) इसकी जानकारी दी 19 अगस्त, 2020 को, #RealLifeHeroes के साथ एक global campaign होने जा रहा है, जिसमें इन Real Life Heroes ने अपनी जान की परवाह किये बिना जोखिम उठाये और कठिन परिस्थितियों के दौरान औरों की मदद की, उनके लिए THANK YOU के साथ इस मानवीयता का जश्न मनाया जा रहा है।

प्रवक्ता संतोष पांडेय प्रदेश सचिव नीरज पांडे व विधि सलाहकार रंजीत पांडेय की अगुवाई में यह अभियान उन मानवतावादियों की कहानियों को प्रस्तुत करेगा जो दुनिया को प्रेरित कर रहे हैं और इस बीमारी का इलाज और रोकथाम कर रहे हैं, महिलाओं और लड़कियों को लॉकडाउन में सुरक्षित आश्रय प्रदान करना, कमजोर लोगों को भोजन देना, शरणार्थी शिविर चलाना और इस महामारी की स्थिति में सभी जब हर कोई घर रहना पसंद कर रहा था। इस अभियान के साथ, यह दिन वास्तविक नायकों के जीवन का जश्न मनाने के लिए प्रेरित करेगा, जो दूसरों को आगे आने के लिए प्रेरित करेगा और इसे उन लोगों की मदद करेगा, जिन्हें इसकी आवश्यकता है।स्वर्ण भारत परिवार भी अपने द्वारा चयनित 20 वर्ल्डस टॉप 20 हीरोज को अभिनंदन  सम्मान प्रदान करेगा ।

1 comment:

  1. मानव सभी प्राणियों में श्रेष्ठ है अतः उसे सभी प्राणियों का रक्षक बनना चाहिए।

    ReplyDelete