Friday 30 October 2020

वैश्विक स्तर पर पब्लिक फिगर टाइटल 2020 के अंतर्गत शिक्षा,साहित्य,सामाजिक व अन्य क्षेत्रों के लिए सम्मान समारोह की 11नवम्बर तिथि सुनिश्चित

कोरोना काल में जहाँ सम्पूर्ण विश्व सहित  मानव जीवन को आर्थिक व मानसिक द्वंद में ला खड़ा किया है, वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे व्यक्तित्व भी हैं जो आम जनमानस के अपने कल्याण कार्यों सहित राष्ट्र हित कार्यो से प्रेरणा स्रोत बन जीवन मे एक नई आस जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका में सामने आते रहे हैं।
कुछ इस प्रकार के अनूठे व्यक्तित्व को वैश्विक पटल पर उनके उच्च विचारों को साझा करने व उन्हें सम्मान देने की उद्देश्य से पब्लिक फिगर व नेक्स्ट जेन अवार्ड ने विभिन्न क्षेत्रों में अवार्ड की घोषणा की।जिसके अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्यो हेतु महिला शिक्षक वर्ग में *सावित्री ज्योतिराव फुले शिक्षा सम्मान2020* व  पुरुष शिक्षक वर्ग के अंतर्गत *मौलाना अबुल कलाम आज़ाद शिक्षा रत्न सम्मान2020* देना सुनिश्चित किया गया।
विदित हो सावित्री बाई ज्योतिराव फुले को भारत की पहली महिला शिक्षक के रूप में जाना जाता है वहीं मौलाना अबुल कलाम आज़ाद को राष्ट्रीय शिक्षा नीति का संस्थापक माना जाता है।स्वतन्त्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आज़ाद का जन्म १८१८ में हुआ था।अतः उनके जन्मदिन पर प्रत्येक वर्ष ११नवम्बर को भारत में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
वही दूसरी ओर साहित्य जगत
में नई दिशा व नई सोच को जाग्रत करने वाले साहित्यकारों लेखकों को *भारतेन्दु हरिश्चंद्र राष्ट्रीय साहित्य सम्मान2020* से सम्मानित किया जाएगा।सामाजिक जागरूकता अभियान के अन्तर्गत कुरीतियों को मिटाकर अपने म्रदु स्वभाव व सकारात्मक सोच से समाज को नई दिशा देने का कार्य किया है जिसके लिए उन्हें *लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय सम्मान२0२0* देने का निश्चय किया गया है।
इसके साथ ही खेल,मीडिया,मनोरंजन आदि क्षेत्रों में अपनी मिसाल कायम करने वाले भारतीय व गैर भारतीय महानुभवों को *पब्लिक फिगर२०२०* सम्मान  से अलंकृत किया जाएगा।

समस्त कार्यक्रम चेरिटेबल होगा जिसमें देश-विदेश के स्पीकर वक्ता अपनी राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर अपने विचार रखेंगे।
वैश्विक स्तर पर शिक्षा में समानता व संभावना हेतु प्रयासों के  विभिन्न पहलुओं पर विमर्श करने का प्रस्ताव है।

सम्पूर्ण कार्यक्रम ११नवम्बर को मध्यान्ह1 बजे से 4 बजे तक ज़ूम एप्प द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रॉडकास्ट किया जाएगा।
समारोह द्वारा एकत्रित दान की समस्त धनराशि को हेल्प इंडिया हेल्प फाउंडेशन व स्वर्ण भारत परिवार की सेवा नीति परियोजना को सौंपा जाएगा।
*राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराने वाली एकमात्र संस्था स्वर्ण भारत परिवार राष्ट्र हित हेतु अपनी कर्मठता से आधुनिक भारत के प्रत्येक वर्ग के हित के लिए  प्रत्येक क्षेत्र में अपनी सकारात्मक सोच के साथ निरन्तर अग्रसर है*।

No comments:

Post a Comment