Thursday 17 August 2017

Piyush Pandit In Indonesia



भारत में इंडोनेशिया एक पर्यटक केंद्र के रूप में उभारने की कोशिश 
#इंडोनेशिया जितना खूबसूरत देश है यहाँ के लोग उतने ही विनीत और शिष्टाचारी हैं। दुकानों में ग्राहकों से कर्मचारी बहुत ही शालीनता से पेश आते हैं और झुक-झुक कर नमस्ते करते हैं। आश्चर्य लगता कि 90% मुस्लिम आबादी वाले देश में कट्टरता बिलकुल नही है। मस्जिदों के साथ यहाँ मंदिर भी खूब देखने को मिलते हैं। तो चर्च से भी किसी को परहेज नही। एक ओर जहाँ लगभग महिलायें हिजाब पहने दिखती हैं तो दूसरी ओर वैस्ट्रनइज्ड लडकियाँ शार्ट पैंट या स्कर्ट भी पहनती हैं। कुल मिलाकर बिलकुल भी नही लगता कि इन्डोनेशिया के लोग बहुत कट्टर इस्लाम मानने वाले हैं। शायद इसीलिए यहाँ पर्यटक भी खूब आते हैं और दिलचस्प बात ये है कि यहाँ भारत से अधिक पर्यटक आते हैं। पर भारत में इनके पर्यटकों की संख्या अभी भी बहुत कम है। हमारी साँझा हेरिटेज़ को देखते हुए मुझे लगता है कि भारत में इंडोनेशिया एक पर्यटक केंद्र के रूप में अवश्य उभर सकता है। इसके लिए हम क्या कोशिश कर सकते हैं। इस पर विचार विमर्श चल रहा है। समय का अभाव है इसलिए यहां की संस्कृति, रहन-सहन, दर्शनीय स्थलों के बारे में भारत लौटने पर विस्तृत जानकारी देंगें। आपका पीयूष पंडित

No comments:

Post a Comment