Wednesday 18 December 2019

विक्लांगता शरीर से नही मन से कमजोर बनाती हैै: पीयूष पंडित।

विक्लांगता शरीर से नही मन से कमजोर बनाती हैै: पीयूष पंडित।

नई दिल्ली(ब्यूरो):- स्वर्ण भारत परिवार संगठन और दिल्ली सरकार के सौजन्य से आंतरराष्ट्रीय विक्लांगता दिवस पर दिल्ली स्थित सत्यग्रह मंदिर गांधी दर्शन राजपथ में विक्लांगता राज्य संम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें दिल्ली सरकार के मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम दिल्ली पुलिस के डीजीपी आदित्य आर्या के द्वारा अलग अलग कार्य मे उपलब्धि हासिल करने वाले होनहारों को यह सम्मान दिया जिन्होंने जिंदगी में अपनी विकलांगता को अपनी कमजोरी ना समझ कर समाज मे एक अलग पहचान बनाई और और अपने बुलंदियों के परचम लहराए है कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीयूष ने कहा संगठन द्वारा प्रति वर्ष समाज मे जो लोग अपनी कमी महसूस ना कर इतिहास बनाया है उसे यह सम्मान देकर अपने आप को स्वभाग्यशाली समझता हूं यह सम्मान शिक्षा, खेल,साहित्य,और सामाजिक कार्य करने वाले लोगो के लिए था इसी मौके पर गेस्ट ऑफ ऑनर रिटार्यड कर्नल प्रताप अहुवालिया,अमर भारती के संस्थापक शैलेन्द्र जैन,लाइव 24 न्यूज़ के संपादक प्रमोद ठाकुर और सामाजिक चिंतक राघव भी मौजूद रहे इनके द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया और आए हुए अतिथियो ने मंच के माध्यम से सभी को संबोधित किया।

No comments:

Post a Comment