Thursday 22 April 2021

जीव जंतु पेड़ पौधों के बिना मानव जीवन एक कल्पना मात्र : पीयूष पण्डित

स्वर्ण भारत परिवार : 
दुनियाभर में पर्यावरण संरक्षण को समर्थन देने के लिए हर साल अर्थ डे मनाया जाता है। 22 अप्रैल का दिन तय किया गया है। इस दिन को ‘पृथ्वी दिवस’ Earth Day के रूप में मनाया जाता है।
इस बार पृथ्वी दिवस 2021 के लिए थीम  यानी ‘जलवायु कार्रवाई’ है जलवायु परिवर्तन बीते कई दशकों में एक बड़ा मसला बनता जा रहा है। मानवता के भविष्य और जीवन-समर्थन प्रणालियों के लिए बड़ी चुनौती है यह। जिसको लेकर सकारात्मक सुधारों की जरूरत है।

साल 2021 का अर्थ डे अपने आप में एक इतिहास होगा। क्योंकि कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया लॉकडाउन है। जानवर बाहर आ गए हैं। वो चिड़ियां दिखने लग गई हैं जिन्हें हमारे बचपन ने देखा था। प्रदूषण का स्तर कम है। मानों पृथ्वी ने अपना जिम्मा खुद अपने हाथों में ले लिया हो। आइए, इस अर्थ डे के दिन खुद से एक वादा करते हैं कि इस पृथ्वी की खूबसूरती को बनाकर रखने का ही नहीं, बल्कि इसे और ज्यादा प्राकृतिक बनाने की ओर पहल करने का ।

No comments:

Post a Comment