Friday 5 March 2021

नारी शक्ति सम्मान 2021,ऐतिहासिक कार्यक्रम की चर्चा अंतराष्ट्रीय स्तर पर

स्वर्ण भारत परिवार अब तक का सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम करने को तैयार हैं : पीयूष पण्डित
स्वर्ण भारत परिवार " महिला शशक्तिकरण कल्याण बोर्ड"  द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार मोस्ट इंस्पायरिंग वीमेन  ऑफ इंडिया ''नारी शक्ति सम्मान'' की तैयारी सम्पूर्ण होते ही प्रेस रिलीज जारी कि गई जिसमें कहा गया कि हम कार्यक्रम को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए पूर्णतः तैयार हैं , कार्यक्रम आयोजक मण्डल में दिशा फाउंडेशन की मुखिया वन्दना शुक्ला स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराएंगी, चन्द्रकला चेरिटेबल ट्रस्ट की प्रमुख चन्द्रकला गोठवाल सभी आगन्तुकों के स्वागत हेतु तैयार हैं साथ ही ग्लोबल एम्बेसडर प्रतिभा मिश्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुम्बई से दिल्ली पहुंच रही हैं। सपोर्ट संस्था की मुखिया नवनीत कौर स्वयं कार्यक्रम को सफल बनाने को तैयार, कार्यक्रम में विशेष सहयोगी के रूप में कार्य कर रहीं अमिता जैन अपनी टीम के साथ उपस्थिति दर्ज कराएंगी , स्वर्ण भारत परिवार की मुख्य ट्रस्टी रोशनी लाल जी ने आस्ट्रेलिया से वीडियो संदेश के माध्यम से सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दीं ।दयालु हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ सीमा मिश्र जी लगातार कार्यक्रम पर नज़र बनाये हुए हैं । नवग्रह ग्रुप से डायरेक्टर गौरव जैन महिला  स्वास्थ्य  पर प्रकाश डालेंगे,जयपुर से राष्ट्रपति अवार्डी कुशल सामाजिक कार्यकर्ता व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली दीपा माथुर का विशेष रूप से आगमन हो रहा है, एमएसएमई बोर्ड चैयरमैन इंद्रजीत घोष अंतराष्ट्रीय पटल पर महिलाएं व भारत की महिलाओं में हो रहे शोषण के निवारण मीडिया को जारी विज्ञप्ति में 101 महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान , 15 एम्बेसडर जो महिला एवं बाल विकास पर चल रहे कार्यक्रमो को अपने अपने क्षेत्र में चलाएंगे साथ ही उन्हें सेवानीति पद एवम गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी, महिला शक्तिकरण व सामाजिक कार्यों में अद्भुत कार्यों हेतु 15 पुरुषों को सम्मानित किया जाएगा जिनके नामों की घोषणा की गई, राष्ट्रीय बाल 2 बच्चो को बाल पुरुष्कार हेतु चयनित किया गया है । प्रमुख्य अतिथियों में सोनल मान सिंह एमपी, सामाजिक कार्यकर्ता राधिका चीमा , चेयरपर्सन महिला बोर्ड दिल्ली स्वाति मालीवाल जी अंतराष्ट्रीय योग गुरु आनंद गिरी जी महाराज ,अंतराष्ट्रीय सुपर मॉडल इंका वर्मा, योग गुरु पण्डित हेमन्त गुरु महाराज व मारवाह स्टूडियों प्रमुख संदीप मारवाह, जीएसटी कमिश्नर राकेश शुक्ला, दिल्ली मेट्रो डीसीपी जितेंद्रमणि त्रिपाठी,चारु प्रज्ञा , यूनाइटेड किंगडम से भारत मे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली एम्बेसडर डॉ परींन सोमानी कार्यक्रम को संबोधित करेंगी तथा अन्य कई देशों के राजदूत महिला शशक्तिकरण पर अपने विचार रखेंगे ।

'' मोस्ट इंस्पायरिंग वीमेन ऑफ इंडिया'' स्वर्ण भारत परिवार की एक पहल है जो हर वर्ष आयोजित की जाती है। यह पुरस्कार व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा समाज में महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण और सकारात्मक बदलाव की दिशा में किए गए असाधारण योगदान के लिए दिया जाता है। इस वर्ष 101 व्यक्तियों, संस्थानों, एन.जी.ओ. आदि को यह पुरस्कार दिया जा रहा है। इसमें प्रशस्ति-पत्र और मोमेंटो, ट्रॉफी,मेंडल  सभी चयनित व्यक्तियों को दिए जाएंगे साथ ही विषम परिस्थियों में भी महिला कल्याण के लिए कर रही ग्यारह अतिविशिष्ट सामाजिक संस्थाओं व महिलाओं को अंतराष्ट्रीय बोर्ड कॉउन्सिल की तरफ से इक्यावन हज़ार का सहयोग राशि भी दिया जाएगा । 11 विशिष्ट पुरस्कार हेतु चयनित आवेदकों की घोषणा कार्यक्रम के दिन ही की जाएगी।

4 comments:

  1. भारत वर्ष में माताओं बहनों को उनकी प्रतिभा को निखारने का सुनहरा मंच हम सभी को हदय से नेक काम करने वाली महिलाओं को ह्रदय की गहराइयों से धन्यवाद ओर सभी भाइयों को जीनहोने मंच बनाया उसका भी अभिनन्दन

    ReplyDelete
  2. जयप्रकाश शर्मा

    ReplyDelete
  3. MY WISHES AND BLESSINGS FOR UR AND OUR EVENT ...GOD BLESS YOU...AND BEST OF LUCK ...OM NAMAH SHIVAAYE🙌PUNDIT HEMANT GURU MAHARAJ

    ReplyDelete
  4. आदरणीय पीयूष जी द्वारा जो अविस्मरणीय अद्भुत अद्भुत कार्यक्रम किया जा रहा है वह नारियों की प्रगति का प्रतीक रहेगा जिसके अंतर्गत महिलाओं को सम्मान दिया जाएगा सम्मान महिला को मिलना यह सबसे बड़ी उपलब्धि है इसलिए यह सम्मान के लिए और यह आलोक कार्यक्रम के लिए मैं आदरणीय पीयूष जी को हार्दिक शुभेच्छा प्रस्तुत करती हूं

    ReplyDelete