Tuesday 2 March 2021

सामाजिक कार्यकर्ता,महिला उद्यमी राधिका चीमा देंगी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की सलाह: पीयूष पण्डित

चयनित महिलाओं को मिलेगा कोरोना से बचने हेतु सेफ्टी किट

अतिविशिष्ट 11 महिलाओं को इक्यावन हज़ार रुपये से दस मार्च को पुरस्कृत किया  जाएगा
स्वर्ण भारत परिवार "_ महिला शशक्तिकरण कल्याण बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार मोस्ट इंस्पायरिंग वीमेन  ऑफ इंडिया ''नारी शक्ति सम्मान'' के लिए आवेदन मंगाया गया वर्ष 2021 के लिए यह पुरस्कार अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च  के अवसर पर आयोजित है लेकिन कार्यक्रम 10 मार्च को नई दिल्ली सम्पन्न  किये जाएगें।मुख्य अतिथि के रूप में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता राधिका चीमा की  शिरकत कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगी। राधिका जी ने आई के जे केअर फाउंडेशन के माध्यम से हज़ारों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है और उनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देती हैं, जेंडर इक्वालिटी पर बहुत से व्यख्यान उनके प्रकाशित होते रहते हैं स्वर्ण भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीयूष पण्डित ने उनके बिजी शेड्यूल में कार्यक्रम में उपस्थित होने का निवेदन को उन्होंने सहर्ष स्वीकृति देते हुए कहाँ स्वर्ण भारत के कार्यक्रमो को देखकर खुशी होती है और उनकी संस्था स्वर्ण भारत को विशेष सहयोग भी देगी ।

मोस्ट इंस्पायरिंग वीमेन ऑफ इंडिया स्वर्ण भारत परिवार की एक पहल है जो हर वर्ष आयोजित की जाती है। यह पुरस्कार व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा समाज में महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण और सकारात्मक बदलाव की दिशा में किए गए असाधारण योगदान के लिए दिया जाता है। इस वर्ष 101 व्यक्तियों, संस्थानों, एन.जी.ओ. आदि को यह पुरस्कार दिया जायेगा। इसमें प्रशस्ति-पत्र और मोमेंटो, ट्रॉफी,मेंडल सभी चयनित व्यक्तियों को दिए जाएंगे साथ ही विषम परिस्थियों में भी महिला कल्याण के लिए कर रही ग्यारह अतिविशिष्ट सामाजिक संस्थाओं व महिलाओं को अंतराष्ट्रीय बोर्ड कॉउन्सिल की तरफ से इक्यावन हज़ार का सहयोग राशि भी दिया जाएगा। पुरस्कार हेतु चयनित आवेदकों की घोषणा शीघ्र की जायेगी।
स्वर्ण भारत परिवार इस विशेष पर्व पर देश के उन पुरुषों ,संस्थाओं को भी सम्मानित करेगा  जिन्होंने महिला उत्थान के लिए अपना विशिष्ट योगदान दिया है । कार्यक्रम में सहयोग हेतु भी लोगो से उनके सुझाव व सहयोग आमंत्रित किये गए हैं ।

No comments:

Post a Comment