Sunday 7 February 2021

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय पुरस्कार में भाग लेंगे कई केंद्रीय मंत्री व राज्यमंत्री संग सेलिब्रिटी

स्वर्ण भारत परिवार - महिला शशक्तिकरण कल्याण बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार मोस्ट इंस्पायरिंग वीमेन  ऑफ इंडिया ''नारी शक्ति सम्मान'' के लिए आवेदन 20 फरवरी तक आमंत्रित किये गये हैं। वर्ष 2021 के लिए यह पुरस्कार अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च  के अवसर पर आयोजित है लेकिन कार्यक्रम 10 मार्च को नई दिल्ली सम्पन्न  किये जाएगें।

'' मोस्ट इंस्पायरिंग वीमेन ऑफ इंडिया'' स्वर्ण भारत परिवार की एक पहल है जो हर वर्ष आयोजित की जाती है। यह पुरस्कार व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा समाज में महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण और सकारात्मक बदलाव की दिशा में किए गए असाधारण योगदान के लिए दिया जाता है। इस वर्ष 101 व्यक्तियों, संस्थानों, एन.जी.ओ. आदि को यह पुरस्कार दिया जायेगा। इसमें प्रशस्ति-पत्र और मोमेंटो, ट्रॉफी,मेंडल सभी चयनित व्यक्तियों को दिए जाएंगे साथ ही विषम परिस्थियों में भी महिला कल्याण के लिए कर रही ग्यारह अतिविशिष्ट सामाजिक संस्थाओं व महिलाओं को अंतराष्ट्रीय बोर्ड कॉउन्सिल की तरफ से इक्यावन हज़ार का सहयोग राशि भी दिया जाएगा । पुरस्कार हेतु चयनित आवेदकों की घोषणा  25 फरवरी तक की जायेगी। 
स्वर्ण भारत परिवार इस विशेष पर्व पर देश के उन पुरुषों ,संस्थाओं को भी सम्मानित करेगा  जिन्होंने महिला उत्थान के लिए अपना विशिष्ट योगदान दिया है । कार्यक्रम में सहयोग हेतु भी लोगो से उनके सुझाव व सहयोग आमंत्रित किये गए हैं ।

''मोस्ट इंस्पायरिंग वीमेन ऑफ इंडिया'' नारी शक्ति सम्मान के लिए वे सभी व्यक्ति और संस्थान आवेदन कर सकते है, जिन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम किया है। व्यक्तिगत श्रेणी में आवेदक की उम्र कम से कम 20 वर्ष अधिकतम 70 निर्धारित की गई है। आवेदक अगर संस्थान है तो उन्हें इस क्षेत्र में 3 वर्ष का कार्य अनुभव अनिवार्य होगा !

No comments:

Post a Comment