Sunday 14 February 2021

महिला एवं बाल विकास मंत्री सहित सात मंत्रियों को किया आमंत्रित

स्वर्ण भारत परिवार ने किया नारी शक्ति सम्मान में देश के प्रमुख मंत्रियों को आमंत्रण पत्र जारी

स्वर्ण भारत परिवार - महिला शशक्तिकरण कल्याण बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार मोस्ट इंस्पायरिंग वीमेन  ऑफ इंडिया ''नारी शक्ति सम्मान'' के सहयोग हेतु कई संस्थाएं एक साथ आईं, जम्मू कश्मीर से सपोर्ट एनजीओ , लखनऊ से दिशा फॉउंडेशन, मुम्बई से असोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल एडुकेटर दिल्ली से आशा प्रतिष्ठा एनजीओ ने अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की साथ ही लॉन्चिंग पार्टनर के रूप में चन्द्रकला चैरिटेबल ट्रस्ट जयपुर का आगाज किया जाएगा । कार्यक्रम में आवेदन 20 फरवरी तक आमंत्रित किये गये हैं। वर्ष 2021 के लिए यह पुरस्कार अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च  के अवसर पर आयोजित है लेकिन कार्यक्रम 10 मार्च को नई दिल्ली सम्पन्न  किये जाएगें।
'' मोस्ट इंस्पायरिंग वीमेन ऑफ इंडिया'' स्वर्ण भारत परिवार की एक पहल है जो हर वर्ष आयोजित की जाती है। यह पुरस्कार व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा समाज में महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण और सकारात्मक बदलाव की दिशा में किए गए असाधारण योगदान के लिए दिया जाता है। इस वर्ष 101 व्यक्तियों, संस्थानों, एन.जी.ओ. आदि को यह पुरस्कार दिया जायेगा। इसमें प्रशस्ति-पत्र और मोमेंटो, ट्रॉफी,मेंडल सभी चयनित व्यक्तियों को दिए जाएंगे साथ ही विषम परिस्थियों में भी महिला कल्याण के लिए कर रही ग्यारह अतिविशिष्ट सामाजिक संस्थाओं व महिलाओं को अंतराष्ट्रीय बोर्ड कॉउन्सिल की तरफ से इक्यावन हज़ार का सहयोग राशि भी दिया जाएगा । पुरस्कार हेतु चयनित आवेदकों की घोषणा  25 फरवरी तक की जायेगी।

1 comment: